Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaJagdeep Dhankhar Health Update: उपराष्ट्रपति धनखड़ का हालचाल जानने एम्स पहुंचे पीएम...

Jagdeep Dhankhar Health Update: उपराष्ट्रपति धनखड़ का हालचाल जानने एम्स पहुंचे पीएम मोदी, डॉक्टर्स ने दिया हेल्थ अपडेट

Jagdeep Dhankhar Health Update: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एम्स पहुंचे। धनखड़ को शनिवार देर रात सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

Jagdeep Dhankhar Health Update: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. सूत्रों ने बताया कि उपराष्ट्रपति को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार देर रात एम्स में भर्ती कराया गया था.

पीएम मोदी ने एम्स जाकर ली स्वास्थ्य की जानकारी

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.” धनखड़ (73) को शनिवार देर रात करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया और एम्स के हृदयरोग विभाग के प्रमुख डॉ राजीव नारंग की देखरेख में ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ (सीसीयू) में भर्ती कराया गया.

जेपी नड्डा ने भी ली स्वास्थ्य की जानकारी

एक सूत्र ने बताया कि उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है. उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का एक समूह उनकी स्थिति पर नजर रख रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा भी धनखड़ के स्वास्थ्य की जानकारी लेने एम्स पहुंचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular