Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsपीएम मोदी ने लाल किले पर 11वीं बार फहराया तिरंगा; नेहरू, इंदिरा...

पीएम मोदी ने लाल किले पर 11वीं बार फहराया तिरंगा; नेहरू, इंदिरा के बाद ऐसा करने वाले बने तीसरे प्रधानमंत्री

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 11वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसी के साथ जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद पीएम मोदी तीसरे सबसे ज्यादा बार लाल किले से झंडा फहराने वाले प्रधानमंत्री बन गए। नेहरू को यह सम्मान 17 और इंदिरा गांधी को 16 बार मिला था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर लालकिले की प्राचीर से अपने संबोधन में वह अपनी सरकार का एजेंडा रखते हैं, रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हैं, महत्वपूर्ण नीति और कार्यक्रम की घोषणा करते हैं। इसके साथ ही देश के सामने ज्वलंत मुद्दों के बारे में बात भी करते हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर अपने तीसरे कार्यकाल के पहले संबोधन में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ दिया। मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 के दौरान लाल किले की प्राचीर से 10 बार तिरंगा फहराया था। इस मामले में मोदी जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular