Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsPM Modi Bengal Visit:पीएम मोदी का बंगाल दौरा,संदेशखाली के पास सभा को...

PM Modi Bengal Visit:पीएम मोदी का बंगाल दौरा,संदेशखाली के पास सभा को करेंगे संबोधित,देखें पूरा शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 और 2 मार्च को पश्चिम बंगाल का आधिकारिक दौरा करेंगे जबकि 6 मार्च को वह उत्तर 24 परगना जिले में महिलाओं की एक रैली को संबोधित कर सकते हैं.संदेशखाली इसी जिले में है जो इन दिनों सुखिर्यों में है.

BJP के सूत्रों ने बताया कि मोदी आधिकारिक दौरे पर 1 और 2 मार्च को क्रमश: आरामबाग और कृष्णानगर में होंगे.उन्होंने बताया कि पीएम मोदी जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे. आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब संदेशखाली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है

इस मुद्दे पर भाजपा और राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने एक दूसरे के खिलाफ हमलावर रुख अपनाया हुआ है.ऐसी अटकलें हैं कि मोदी उत्तर 24 परगना जिले के मुख्यालय बारासात की अपनी यात्रा के दौरान कुछ शिकायतकर्ताओं से मुलाकात कर सकते हैं.शेख के दो सहयोगियों के साथ-साथ अन्य लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था.

तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को तवज्जो नहीं देते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने कुछ शिकायतकर्ताओं को उसके सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने के लिए प्रेरित किया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image