Thursday, July 23, 2026
HomeIndiaपीएम मोदी का बड़ा ऐलान- 'पेपर लीक मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक...

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- ‘पेपर लीक मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी’

PM Modi On Paper Leak: पेपर लीक मामलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पेपर लीक के मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

PM Modi On Paper Leak: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर जारी बहस और विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्रीमोदी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि पेपर लीक के गुनहगारों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा. उन्होंने इसके लिए संबंधित विभाग को आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देश भी दिए. पीएम मोदी ने फिर दोहराया की देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

‘देश के युवाओं का हित सर्वोच्च प्राथमिकता’

पीएम मोदी ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है. इसी के मद्देनजर सरकार ने निर्णय लिया है कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा.

‘विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय’

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे बताया कि इस बारे में संबंधित विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं. उनसे इस पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. उन्होंने विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

दोषियों को कड़ी चेतावनी

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठा रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image