Saturday, May 16, 2026
HomeBiharPatna में होटल में लगी भीषण आग,हादसे में 6 लोगों की मौत,...

Patna में होटल में लगी भीषण आग,हादसे में 6 लोगों की मौत, 2 की हालात गंभीर, 20 लोगों से अधिक की जान बचाई,पढ़ें अपडेट

पटना, बिहार की राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के समीप एक होटल में गुरुवार को भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य की हालात गंभीर बनी हुई है.पुलिस अधीक्षक (पटना सेंट्रल) चंद्र प्रकाश ने बताया कि अब तक 6 लोगों की मौत हुई है जिनमें 3 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं.उन्होंने बताया 2 अन्य व्यक्तियों की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि बाकी घायल खतरे से बाहर हैं.

20 से अधिक लोगों को बचाया गया

प्रकाश ने बताया कि मृतकों की पहचान करने के बाद उनके परिजनों को सूचित किया जाएगा.उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच के लिए विशेष टीम बुलायी गई है.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने पीटीआई को बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित उक्त बहुमंजिला इमारत से अग्निशमन कर्मियों द्वारा 20 से अधिक लोगों को बचाया गया है. उन्होंने कहा कि अग्निशमन दस्ते द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और आग पर काबू पा लिया गया है.

आग पर पाया गया काबू

हादसा स्थल पर अग्निशमन दस्ते का नेतृत्व कर रहे उपमहानिरीक्षक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने रसोई गैस सिलेंडर से आग लगने की बात बताई है पर उपमहानिरीक्षक ने कहा, ‘आग कैसे लगी, इस बारे में तत्काल पता नहीं लग पाया है. जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारण की जानकारी मिल सकेगी.’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular