Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsParliament Session: संसद में बैग पॉलिटिक्स, प्रियंका गांधी को BJP सांसद अपराजिता...

Parliament Session: संसद में बैग पॉलिटिक्स, प्रियंका गांधी को BJP सांसद अपराजिता सारंगी ने 1984 लिखा बैग किया गिफ्ट

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद अपराजिता सारंगी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को एक बैग उपहार में दिया, जिस पर लाल रंग से ‘1984’ लिखा है. सारंगी ने प्रियंका को यह बैग ऐसे समय में दिया है जब कुछ दिन पहले कांग्रेस सांसद फिलिस्तीन और बांग्लादेश पर लिखे संदेश वाला बैग लेकर संसद पहुंची थीं.

अपराजिता सारंगी ने गिफ्ट में दिया बैग

भुवनेश्वर से भाजपा सांसद सारंगी ने संसद के गलियारे में प्रियंका गांधी को यह बैग दिया. सारंगी ने कांग्रेस नेता को यह बैग तब सौंपा, जब वह संसद के गलियारे से गुजर रही थीं. प्रियंका ने सारंगी से बैग लिया और आगे बढ़ गईं. भाजपा नेता ने कहा कि बैग पर 1984 लिखा हुआ है. उन्होंने कहा कि यह भी एक मुद्दा है, जिसे कांग्रेस नेता को उठाना चाहिए, क्योंकि वह अपने बैग पर बयान दे रही हैं.

बता दें कि फिलिस्तीन के लोगों के प्रति समर्थन दर्शाते हुए वायनाड से सांसद सोमवार को एक बैग लेकर संसद पहुंची थीं, जिस पर फिलिस्तीन लिखा था. कांग्रेस सांसद को बाद में मंगलवार को संसद में एक क्रीम रंग के हैंडबैग के साथ देखा गया था, जिस पर लिखा था, बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image