Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsParis Olympics 2024: धीरज और अंकिता की जोड़ी ने तीरंदाजी के क्वार्टर...

Paris Olympics 2024: धीरज और अंकिता की जोड़ी ने तीरंदाजी के क्वार्टर फाइनल के लिए किया क्वालीफाई,इंडोनेशिया की जोड़ी को हराया

पेरिस, भारत के धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत की मिश्रित युगल तीरंदाजी जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक के प्री-क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को यहां इंडोनेशिया की डायनंदा चोइरुनिसा और आरिफ पंगेस्तु की जोड़ी को 5-1 से शिकस्त दी और अंतिम 8 में जगह पक्की कर ली है.

क्वालीफिकेशन दौर में पांचवें स्थान पर रहने वाली भारतीय जोड़ी ने पहले सेट को 37-36 से जीतने के बाद दूसरा सेट 38-38 से बराबर किया.तीसरे सेट में अंकिता के दोनों निशाने 10 अंक पर लगे जिससे भारत ने 12वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी के खिलाफ 38-37 से जीत के साथ मैच अपने नाम कर लिया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image