Wednesday, May 27, 2026
HomeLatest NewsPali Encounter: नशा तस्करों के साथ ANTF की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में...

Pali Encounter: नशा तस्करों के साथ ANTF की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी ढेर, एक गिरफ्तार

Pali ANTF Encounter: पाली जिले में नशा तस्करों के साथ मादक पदार्थ रोधी कार्यबल (ANTF) की मुठभेड़ में एक आरोपी मारा गया और एक गिरफ्तार हुआ। IG विकास कुमार के अनुसार, पीछा करने के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की, जिस पर जवाबी कार्रवाई में आरोपी ढेर हो गया।

Pali ANTF Encounter: राजस्थान के पाली जिले में गुरुवार देर रात को पुलिस के साथ हुई गोलीबारी में संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर मारा गया. पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ रोधी कार्यबल (ANTF) को 2 गाड़ियों में नशीले पदार्थ की तस्करी की जानकारी मिली थी। टीम ने संदिग्ध वाहनों का पीछा करना शुरू कर दिया. एएनटीएफ के महानिरीक्षक (IG) विकास कुमार के मुताबित, एक संदिग्ध वाहन भागने में कामयाब रहा लेकिन पुलिस ने दूसरे वाहन को रोकने के लिए सड़क पर ‘स्पाइक स्ट्रिप’ लगा दी जिससे उसके टायर पंचर हो गए।

जवाबी कार्रवाई में मारा गया आरोपी

विकास कुमार ने बताया कि बदमाशों की गाड़ी जैसे ही रुकी उसमें सवार बदमाशों ने टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। एएनटीएफ की जवाबी कार्रवाई में भुट्टो को गोली लगी उसे पाली के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.’

गाड़ी ने नशीला पदार्थ समेत हथियार बरामद

अधिकारी ने कहा कि टीम ने गाड़ी से नशीला पदार्थ (डोडा चूरा), एक पिस्तौल और कई कारतूस बरामद किए. उन्होंने कहा कि उसी गाड़ी में सवार एक अन्य युवक को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा, ‘भुट्टो 2023 में राजसमंद में पुलिस पर गोलीबारी समेत कई मामलों में वांछित था.’

ये भी पढ़ें: Bangladesh Election में BNP की प्रचंड जीत पर PM Modi ने तारिक रहमान को दी बधाई, सोशल मीडिया पर लिखी ये बड़ी बात

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image