Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsIndia Pak Tension: नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, लगातार...

India Pak Tension: नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, लगातार 5वें दिन किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब

India Pak Tension: पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में लगातार पांचवीं रात सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसमें अखनूर सेक्टर को भी निशाना बनाया गया। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया है।

Jammu Kashmir: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान की सेना लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है. भारतीय सेना मंगलवार को बताया की पाकिस्तान की सेना ने 28-29 अप्रैल की रात को जम्मू कश्मीर में LoC पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया और इस उल्लंघन का दायरा बढ़ाते हुए सोमवार को जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर को भी निशाना बनाकर गोलीबारी की.

बता दें कि यह लगातार पांचवीं रात थी जब पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच नियंत्रण रेखा (LoC) पर बिना उकसावे के गोलीबारी की.

भारतीय सेना ने प्रभावी तरीके से दिया जवाब

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ’28 और 29 अप्रैल की मध्यरात्रि को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार कुपवाड़ा और बारामूला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में भी बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इस उकसावे का सधा हुआ और प्रभावी तरीके से जवाब दिया. इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है.

पाकिस्तान ने बढ़ाया सीजफायर उल्लंघन का दायरा

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पहले उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला जिलों में नियंत्रण रेखा के पास कई चौकियों पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी और बाद में उसने उल्लंघन का दायरा बढ़ाते हुए पुंछ सेक्टर और फिर अखनूर सेक्टर को भी निशाना बनाते हुए गोलीबारी की.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular