Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsPakistani की कप्तान फातिमा सना के पिता का निधन, T20 World Cup...

Pakistani की कप्तान फातिमा सना के पिता का निधन, T20 World Cup बीच में छोड़कर लौटीं घर, इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

दुबई, पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले महिला टी20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच में नहीं खेल पाएंगी क्योंकि वह अपने पिता के निधन के कारण स्वदेश लौट रही हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि वह फातिमा की जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की व्यवस्था कर रहा है. उनके पिता का गुरुवार की सुबह निधन हो गया था.

उप कप्तान मुनीबा अली करेंगी टीम की अगुवाई

पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा,”वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगी,उनकी अनुपस्थिति में उप कप्तान मुनीबा अली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम की अगुवाई करेगी.

फातिमा ने अब तक किया शानदार प्रदर्शन

बता दें कि 22 वर्षीय फातिमा ने टूर्नामेंट में अभी तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है.पाकिस्तान को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए बाकी बचे दो मैच में से कम से कम एक मैच में जीत दर्ज करनी होगी. पाकिस्तान के अभी दो मैच में 2 अंक है तथा वह ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है. वह अपना अंतिम मैच सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image