Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsPakistan में सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज को बड़ा झटका,कोर्ट ने...

Pakistan में सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज को बड़ा झटका,कोर्ट ने 2 संसदीय सीटों पर निर्वाचन किया रद्द

लाहौर,पाकिस्तान में सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज को बड़ा झटका लगा है और उसे नेशनल असेंबली में 2 सीटें गंवानी पड़ी हैं. पाकिस्तान में लाहौर उच्च न्यायालय की अलग-अलग पीठों ने पंजाब प्रांत की 2 संसदीय सीटों – गुजरांवाला और लोधरान से पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएलएन) के 2 उम्मीदवारों की नेशनल असेंबली में हुई जीत की अधिसूचना को रद्द कर दिया है. इस तरह पार्टी ने दोनों सीटों को गंवा दिया है.

अजहर कय्यूम नाहरा के खिलाफ आदेश पारित किया

‘डॉन’ न्यूज की खबर के मुताबिक, मंगलवार को लाहौर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शाहिद करीम ने नेशनल असेंबली-81 (गुजरांवाला) से जीते अजहर कय्यूम नाहरा के खिलाफ एक आदेश पारित किया.न्यायाधीश ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की अगुवाई वाली पीटीआई द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार चौधरी बिलाल इजाज की याचिका पर यह फैसला सुनाया.

इजाज के वकील ने दी ये दलील

इजाज के वकील ने मंगलवार को दलील दी कि उनके मुवक्किल को शुरू में 7,791 वोटों से निर्वाचित घोषित किया गया था, लेकिन पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने प्रतिवादी नाहरा के अनुरोध पर दोबारा गिनती में उन्हें (नाहरा) 3,100 वोटों के अंतर से विजयी घोषित कर दिया.वकील ने कहा कि दोबारा मतगणना में याचिकाकर्ता के कम से कम 10,000 वोट रद्द घोषित किए गए

इस बीच, लाहौर उच्च न्यायालय की बहावलपुर पीठ ने भी ऐसे ही एक मामले में एनए-154 लोधरान से पीएमएल-एन सांसद अब्दुल रहमान कंजू को पद से हटा दिया और पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राणा फराज नून को विजेता घोषित किया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular