Sunday, May 17, 2026
HomeLatest NewsPakistan Attack On Afghanistan: पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, काबुल में अस्पताल...

Pakistan Attack On Afghanistan: पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, काबुल में अस्पताल पर बरसाए बम, 400 लोगों की मौत

Pakistan Airstrike On Afghanistan: पाकिस्तान पर Afghanistan ने Kabul में एयरस्ट्राइक करने का आरोप लगाया है। तालिबान के अनुसार नशा मुक्ति केंद्र पर हुए हमले में 400 से ज्यादा लोगों की मौत और 250 से अधिक घायल हुए हैं। हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने केवल सैन्य और आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है।

Pakistan Airstrike On Afghanistan: पाकिस्तान ने सोमवार रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अस्पताल पर हवाई हमला किया है. अस्पताल में मादक पदार्थों के आदी लोगों का इलाज चल रहा था. तालिबान का दावा है कि इन हमलों में 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 250 से ज्यादा घायल हैं. हालांकि पाकिस्तान इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि हम केवल सैन्य और आतंकवादी ठिकानों को निशाना बना रहे हैं.

हमलें में 400 से ज्यादा लोगों की मौत

इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के उप-प्रवक्ता हमदुल्ला फ़ितरत ने बताया कि पिछली रात पाकिस्तान की सेना की ओर से काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र पर हमला किया गया. उन्होंने कहा कि इस हमले में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 400 हो गई है, जबकि करीब 250 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा नष्ट

उप-प्रवक्ता हमदुल्ला फ़ितरत ने आगे कहा कि यह 2,000 बिस्तरों वाला अस्पताल नशा मुक्ति उपचार केंद्र है. हमले के कारण अस्पताल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है. बचाव दल घटनास्थल पर आग पर काबू पाने और पीड़ितों के शवों को निकालने का काम कर रहे हैं.

यह हमला उस समय हुआ जब कुछ घंटों पहले अफगान अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच साझा सीमा पर गोलीबारी हुई, जिसमें अफगानिस्तान में 4 लोग मारे गए. पड़ोसी देशों के बीच वर्षों में सबसे घातक लड़ाई तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गई है.

तालिबान ने हमले की कड़ी निंदा की

तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने पर कहा कि यह अफगानिस्तान की सीमा का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि मारे गए और घायल हुए लोगों में से अधिकतर वे थे जिनका मादक पदार्थ की लत छुड़ाने का इलाज किया जा रहा था. हम इस अपराध की कड़ी निंदा करते हैं और ऐसे कृत्य को सभी स्वीकृत सिंद्धांतों के खिलाफ और मानवता के खिलाफ अपराध मानते हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular