Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaOperation Sindoor: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के...

Operation Sindoor: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के NSA से बात की, जानें ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या कहा ?

Operation Sindoor: भारत की एयरस्ट्राइक के बाद, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों से बातचीत की. उन्होंने दोनों देशों से अपील की कि वे संवाद के रास्ते खुले रखें और तनाव को और न बढ़ने दें ।

India Air Strike on Pakistan: भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को निशाना बनाकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू करने के कुछ घंटे बाद, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) से अनुरोध किया है कि वे संवाद के रास्ते खुले रखें और तनाव को बढ़ने नहीं दें. रुबियो के कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी.

इससे पहले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर विदेश विभाग ने पोस्ट किया, ‘आज विदेश मंत्री ने भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों से बात की. उन्होंने दोनों देशों से संवाद के रास्ते खुले रखने और तनाव नहीं बढ़ने देने का आग्रह किया.’

अजीत डोभाल ने अमेरिका को दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी

वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने हमलों के तुरंत बाद रुबियो से बात की और उन्हें भारत द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी. रुबियो ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार असीम मलिक से भी बात की.

रुबियो ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

रुबियो ने कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि यह जल्द खत्म हो जाएगा. रुबियो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति पर करीब से नजर रख रहा हूं. उम्मीद है कि यह जल्द खत्म होगा और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारतीय और पाकिस्तानी नेतृत्व दोनों के साथ बातचीत जारी रहेगी.’

भारत की एयरस्ट्राइक पर डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बात

पाकिस्तान में आतंकी ढांचे को निशाना बनाकर भारत द्वारा किए गए हमलों पर पहली प्रतिक्रिया में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान लंबे समय से लड़ रहे हैं और लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके पास दोनों देशों के लिए कोई संदेश है, तो उन्होंने कहा,’नहीं, मैं बस उम्मीद करता हूं कि यह बहुत जल्द खत्म हो जाए.’

वॉशिंगटन DC स्थित भारतीय दूतावास ने कही ये बात

वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि भारत की कार्रवाई केंद्रित और सटीक रही है. भारतीय दूतावास ने कहा, ‘कार्रवाई नपी-तुली, जिम्मेदाराना थी और इस बात का ध्यान रखा गया कि यह और नहीं बढ़े. किसी भी पाकिस्तानी नागरिक, आर्थिक या सैन्य ठिकाने नइ को निशाना नहीं बनाया गया. केवल ज्ञात आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया.” दूतावास ने कहा कि हमलों के तुरंत बाद एनएसए डोभाल ने रुबियो से बात की और उन्हें की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी.’

पाकिस्तान ने UNSC को दी जानकारी

इस्लामाबाद में ‘जियो न्यूज’ ने बताया कि पाकिस्तान ने सीमा पार रात भर हुई सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच हालात के बारे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) को सूचित किया है. साथ ही, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि तुर्की के विदेश मंत्री हकन फिदान ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार को फोन कर बिगड़ती क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चिंता व्यक्त की.

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor: भारत ने लिया पहलगाम का बदला, 9 आतंकी ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक, 90 से ज्यादा आतंकी ढेर

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular