Tuesday, October 27, 2026
HomeLatest NewsOperation Mahadev: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, श्रीनगर में मुठभेड़...

Operation Mahadev: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, श्रीनगर में मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर

J&K Terrorist Encounter: श्रीनगर के दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के पास हरवान इलाके में ऑपरेशन महादेव के तहत सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए। आशंका है कि इनका संबंध हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले से है। सेना की चिनार कोर ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Jammu Kashmir Terrorist Encounter: श्रीनगर में दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के पास हरवान इलाके में सोमवार को आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन महादेव चलाया जा रहा है. इस दौरान सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 3 आंतकी मारे गए हैं. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि जिन आतंकियों को ढेर किया गया है, उनका संबंध पहलगाम में हुए आतंकी हमले से है. मुठभेड़ अब भी जारी है, इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है.

मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर

सेना की चिनार कोर ने बताया कि 3 आतंकियों को एक मुठभेड़ में मार गिराया है, ऑपरेशन अब भी जारी है. मारे गए आतंकियों की पहचान और उनका किस संगठन से संबंध था, इसका बात का अभी पता लगाया जा रहा है.

तलाशी के दौरान सुनाई दी गोलियां चलने की आवाज

बता दें कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोमवार को हरवान के मुलनार इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तब दूर से दो गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी. इलाके में अतिरिक्त बलों को भेजा गया है और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान तेज कर दिया गया है.

पिछले महीने आतंकियों को लेकर मिली थी खुफिया सूचना

गौरतलब है कि सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले के अपराधियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था और पिछले महीने की खुफिया जानकारी से पता चला था कि आतंकवादी संभवत: दाचीगाम इलाके की ओर गए हैं जो श्रीनगर के सिटी सेंटर से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे. बहरहाल, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि मारे गए तीनों आतंकवादी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले में शामिल थे या नहीं.

ये भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session: बिहार में SIR के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, अब तक शुरू नहीं हो सकी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image