Saturday, May 9, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentफीफा विश्व कप 2026 के मंच पर दिखेगा नोरा फतेही का जलवा,...

फीफा विश्व कप 2026 के मंच पर दिखेगा नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो में इंटरनेशनल कलाकारों संग करेंगी धमाकेदार परफॉर्मेंस

नोरा फतेही फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करती नजर आएंगी। कनाडा के टोरंटो में 12 जून को होने वाले इस भव्य आयोजन में वह कई इंटरनेशनल कलाकारों के साथ मंच साझा करेंगी। फीफा के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने इसकी घोषणा की है। नोरा ने भी सोशल मीडिया पर इसे अपने लिए गर्व का पल बताया। इससे पहले वह 2022 कतर फीफा विश्व कप के समापन समारोह में भी शानदार प्रस्तुति दे चुकी हैं।

Nora Fatehi FIFA 2026 : नई दिल्ली। बॉलीवुड की ग्लैमरस डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) अब इंटरनेशनल मंच पर एक बार फिर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।

नोरा फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करती नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक, कनाडा के टोरंटो में 12 जून को आयोजित होने वाले इस भव्य उद्घाटन समारोह में नोरा दुनिया के कई दिग्गज कलाकारों के साथ मंच साझा करेंगी। उनके इस खास परफॉर्मेंस को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नोरा फतेही पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। अब फीफा जैसे बड़े वैश्विक आयोजन में उनकी मौजूदगी भारतीय फैंस के लिए गर्व का पल मानी जा रही है।

फीफा विश्व कप के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शनिवार को इसकी घोषणा की गई। पोस्ट में नोरा फतेही समेत समारोह में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के नाम साझा किए गए। नोरा टोरंटो के बीएमओ फील्ड में माइकल बुबले, एलानिस मॉरिसेट, एलेसिया कारा, एलियाना, जेसी रेयेज, संजॉय, वेजीड्रीम और विलियम प्रिंस के साथ मंच साझा करेंगी।

नोरा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा करते हुए इस खबर की पुष्टि की और इसे अपने लिए सम्मान की बात बताया। उन्होंने लिखा, अब यह आधिकारिक हो चुका है! मुझे गर्व है कि मैं एक बार फिर इतिहास के सबसे बड़े फीफा विश्व कप का हिस्सा बनने जा रही हूं। हम पूरी तरह तैयार हैं…। इससे पहले नोरा 2022 में कतर में आयोजित फीफा विश्व कप के समापन समारोह में भी प्रस्तुति दे चुकी हैं।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular