Saturday, May 9, 2026
HomeIndiaPM मोदी की तुलना औरंगजेब से करने पर भड़की भाजपा, कहा- डर...

PM मोदी की तुलना औरंगजेब से करने पर भड़की भाजपा, कहा- डर और घबराहट में बयान दे रहे हैं केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना औरंगजेब से की, जिस पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया। भाजपा प्रवक्ता आर. पी. सिंह ने कहा कि ‘आप’ और केजरीवाल घबराए हुए हैं क्योंकि पंजाब में उनकी सरकार के दिन गिने-चुने रह गए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने में किया जा रहा है।

Punjab Political News : नई दिल्ली। पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तुलना मुगल बादशाह औरंगजेब से किए जाने पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेता घबराए हुए हैं, क्योंकि उन्हें एहसास हो गया है कि पंजाब में उनकी सरकार के “गिने-चुने दिन” ही बाकी रह गए हैं।

मोदी-औरंगजेब टिप्पणी पर भाजपा ने केजरीवाल को घेरा

ईडी की कार्रवाई की आलोचना करते हुए केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह औरंगजेब ने अलग-अलग क्षेत्रों पर कब्जा किया था, उसी तरह मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर राज्यों में राजनीतिक दबाव बना रही है। केजरीवाल ने लिखा कि “मोदीजी ने देश के कई हिस्सों पर बेईमानी से कब्जा कर लिया है और अब पंजाब तक पहुंच गए हैं।” इसके बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भी केजरीवाल ने दावा किया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर ‘आप’ नेताओं को डराने और भाजपा में शामिल होने के लिए दबाव बना रही है।

भाजपा ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए पलटवार किया। पार्टी प्रवक्ता आर. पी. सिंह ने कहा कि ‘आप’ नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और राज्य सरकार राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में, अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि ‘आप’ नेताओं को डराने और उन्हें भाजपा में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार की एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

भाजपा के प्रवक्ता आर. पी. सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘आप’ नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि मोदी नहीं बल्कि केजरीवाल पंजाब में “औरंगजेब जैसी” कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जब पंजाब पुलिस हत्याओं, मादक पदार्थ माफिया या रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही, तो उसे राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular