Friday, June 5, 2026
HomeIndiaनोएडा की आइवी काउंटी सोसायटी में भीषण आग, 12वीं मंजिल पर मचा...

नोएडा की आइवी काउंटी सोसायटी में भीषण आग, 12वीं मंजिल पर मचा हड़कंप, सीएम योगी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी की 28 मंजिला इमारत के 12वें फ्लोर पर एयर कंडीशनर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। एहतियातन पूरी इमारत खाली कराई गई। दमकल और पुलिस ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

Noida Fire News : नोएडा। नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी में शुक्रवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। 28 मंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लगने के बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया, जिसके चलते एहतियातन पूरी इमारत को खाली कराना पड़ा।

एयर कंडीशनर में विस्फोट से लगी आग

अधिकारियों के अनुसार, आग सुबह करीब आठ बजे लगी। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर में विस्फोट को माना जा रहा है। विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते फ्लैट से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया, जबकि पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरी इमारत को खाली कराया। निवासी सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षित बाहर निकले और आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग ने तेजी से कार्रवाई की। राहत और बचाव अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी निवासी सुरक्षित बाहर निकल सकें।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने, किसी भी घायल व्यक्ति को तुरंत बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और स्थिति की लगातार निगरानी करने को कहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। इस बीच, नोएडा के सेक्टर-52 स्थित एक अन्य इमारत में भी तड़के आग लगने की घटना सामने आई है। वहां भी दमकल विभाग ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। लगातार सामने आ रही आगजनी की घटनाओं ने ऊंची इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image