Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsनोएडा : अवैध हथियार बेचने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार, पिस्तौल...

नोएडा : अवैध हथियार बेचने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार, पिस्तौल और देसी तमंचे बरामद

गौतम बुद्ध नगर में दनकौर पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल पांच बदमाशों को पकड़ा। उनके पास से तीन पिस्तौल, तीन तमंचे, 166 कारतूस, 50 हजार रुपये और दो कारें बरामद हुईं। आरोपियों ने बताया कि वे मथुरा के जय गुरुदेव मंदिर के पीछे बंटू नामक व्यक्ति से हथियार खरीदते थे और बेचकर पैसा उड़ा देते थे। पुलिस नेटवर्क की जांच कर रही है।

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दनकौर थाना पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन पिस्तौल, तीन तमंचे, 50 हजार रुपये और दो कार बरामद की हैं।

नोएडा पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया

अपर पुलिस उपयुक्त (जोन तृतीय) सुधीर कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि काले रंग की एक स्कॉर्पियो कार व नीले रंग की एक बलेनो कार में सवार कुछ लोग अवैध हथियार बेचने के लिए ग्रेटर नोएडा आए हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू की और बुढ़िया गोल चक्कर के पास स्कॉर्पियो और बलेनो कार को रोक लिया।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान गजेंद्र उर्फ गज्जू (दादरी), सुमित कुमार उर्फ गुंडा (कासना), सागर भाटी (ग्रेटर नोएडा), हर्ष सिंघल (दनकौर) और निखिल भाटी (बीटा- 2) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल 32 बोर, 160 कारतूस, तीन तमंचे 315 बोर, छह कारतूस और 50 हजार रुपये बरामद किये गये है। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने खुलासा किया कि वे लोग काफी दिनों से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है।

कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि ये लोग हथियार व कारतूस मथुरा के जय गुरुदेव मंदिर के पीछे रहने वाले बंटू नाम के व्यक्ति से खरीदते थे और इन्हें बेचकर जो रकम कमाते थे उससे मौज मस्ती करते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular