Monday, May 18, 2026
HomeLatest NewsIndia Pakistan Ceasefire: कश्मीर घाटी में रात में संघर्ष विराम उल्लंघन की...

India Pakistan Ceasefire: कश्मीर घाटी में रात में संघर्ष विराम उल्लंघन की कोई सूचना नहीं, 6 दिन में पहली बार सुकून से कटी रात

India-Pakistan Ceasefire: कश्मीर घाटी में शनिवार की रात 6 दिन बाद पहली बार पूरी तरह शांत रही। अधिकारियों के अनुसार रात 11 बजे के बाद LoC पर किसी भी क्षेत्र से संघर्षविराम उल्लंघन की कोई रिपोर्ट नहीं मिली।

India Pakistan Ceasefire: कश्मीर घाटी में शनिवार रात सामान्य स्थिति दिखी और यह पिछले 6 दिन में पहली ऐसी रात रही जब विमानों, मिसाइल और ड्रोन के उड़ने की आवाज नहीं सुनाई दीं. अधिकारियों ने यहां कहा, ‘शनिवार रात 11 बजे के बाद कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास किसी भी सेक्टर से संघर्ष विराम उल्लंघन की कोई सूचना नहीं आई.’

रावलपोरा निवासी शाहजहां डार ने कहा, ‘हम काफी समय से चैन की नींद नहीं सो पाए हैं. हम ईश्वर और उन सभी लोगों के आभारी हैं जिन्होंने युद्ध को समाप्त करने में भूमिका निभाई.’ सीमावर्ती क्षेत्रों से अपेक्षाकृत सुरक्षित क्षेत्रों में गए बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटने से पहले अभी कुछ दिन इंतजार करना चाहते हैं.

संघर्ष विराम के बावजूद दिखे दर्जनों ड्रोन

उरी निवासी अब्दुल अजीज ने कहा, ‘हमने संघर्ष विराम की घोषणा के बाद भी कल रात ड्रोन और रॉकेट उड़ते देखे. हम प्रार्थना कर रहे हैं कि यह संघर्ष विराम स्थायी हो लेकिन हम कुछ दिन इंतजार करना चाहते हैं.’’कश्मीर घाटी में शनिवार शाम को संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए दर्जनों ड्रोन उड़ते देखे गए थे.

IB और LoC पर सीजफायर पर सहमति

बता दें कि भारत और पाकिस्तान शनिवार को नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्षविराम के लिए सहमत हो गए. पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर पिछले सप्ताह हमले किए जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया.

विदेश सचिव ने किया संघर्ष विराम का ऐलान

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने शनिवार शाम 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी प्रकार की गोलेबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई है. विदेश सचिव की इस घोषणा से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan के सीमावर्ती जिलों में सीजफायर उल्लंघन के कारण रात भर रही अनिश्चितता, सुबह हालात दिखे सामान्य, बाजार भी खुले

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular