Saturday, May 30, 2026
HomeLatest NewsSaudi Arabia Missile Attack : सऊदी अरब में मिसाइल अटैक पर भारतीय...

Saudi Arabia Missile Attack : सऊदी अरब में मिसाइल अटैक पर भारतीय दूतावास का बड़ा बयान, कहा- हमले में किसी भी भारतीय नागरिक की जान नहीं गई

सऊदी अरब के अल खरज में आवासीय परिसर पर मिसाइल हमले में किसी भी भारतीय की मौत नहीं हुई है। भारतीय दूतावास, रियाद ने बताया कि एक भारतीय नागरिक घायल हुआ है और उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमले में दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए। दूतावास ने कहा कि वह मामले में सऊदी प्रशासन के संपर्क में है।

Saudi Arabia Missile Attack : दुबई। सऊदी अरब में एक आवासीय परिसर पर हुए मिसाइल हमले में किसी भी भारतीय की मौत नहीं हुई है। रियाद में भारतीय दूतावास ने सोमवार को यह जानकारी दी। दूतावास ने कहा कि रविवार को इस घटना में घायल हुए एक भारतीय नागरिक का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ‘सऊदी सिविल डिफेंस’ ने कहा, …सभी अंतिम प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद, इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया है कि दो मृतक बांग्लादेशी हैं, 11 घायल व्यक्ति बांग्लादेश से हैं और एक घायल भारतीय नागरिक है।

हमले में किसी भी भारतीय नागरिक की जान नहीं गई : भारतीय दूतावास

दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राहत की बात है कि कल शाम अल खर्ज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भी भारतीय की जान नहीं गई।’’ इसने बताया कि वह इस मामले में संबंधित सऊदी प्रशासन के संपर्क में है। काउंसलर (सामुदायिक कल्याण) वाई साबिर ने रविवार रात अल खर्ज का दौरा किया और घटना में घायल हुए भारतीय नागरिक से मुलाकात की। दूतावास ने कहा, ‘‘उसका (घायल व्यक्ति का) अल खर्ज के एक सरकारी अस्पताल में इलाज हो रहा है।’’

रविवार को सऊदी प्रशासन ने बताया था कि अल खर्ज में रखरखाव और सफाई से संबंधित एक कंपनी के आवासीय परिसर पर मिसाइल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक भारतीय नागरिक है। हालांकि, सऊदी प्रशासन ने मृतकों की पहचान नहीं बताई थी।

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी से ईरान पर संयुक्त हमला शुरू किया था। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर नए समझौते के लिए दबाव बढ़ाने के पश्चात कई दिनों से की जा रही तैयारियों के बाद हुआ। ईरान की जवाबी कार्रवाई से युद्ध पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल गया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image