Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaनिर्मला सीतारमण ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

निर्मला सीतारमण ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

पुरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को ओडिशा के 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना की।

सीतारमण के साथ इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, स्थानीय विधायक जयंत सारंगी और ललितेंदु विद्याधर महापात्र मौजूद थे। केंद्रीय वित्त मंत्री ने मंदिर में आधे घंटे से अधिक समय पूजा की।

सीतारमण ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक के मेरी माटी, मेरा देश पर आधारित रेत कला सत्र भी देखा। सीतारमण और प्रधान ने पुरी के पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया और स्वतंत्रता सेनानी शहीद जयी राजगुरु के जन्मस्थान भी गए।

भुवनेश्वर वापस लौटने के बाद सीतारमण और प्रधान एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और इसके बाद राष्ट्रीय सीए सम्मेलन के 20वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे। सीतारमण ओडिशा की 2 दिवसीय यात्रा के लिए बुधवार रात भुवनेश्वर पहुंचीं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular