Tuesday, April 7, 2026
Home New Thought

New Thought

नई सोच

अक्सर ये विचार सबके मन में आता है कि वह अपने आस-पास की समस्याओं को और दुनिया भर की चुनौतियों के समाधान में भागीदार बनें। सही को सही और गलत को गलत बोलने का साहस दिखाए। बदलाव का भागीदार बने। लेकिन यही सोचकर वह जीवनभर चुप रहता है या मुद्दों की अनदेखी की देता कि उसकी सुनेगा कौन, उसकी मानेगा कौन? पर, घने अंधेरे को चीरने का माद्दा एक छोटा सा दीया ही रखता है। वह भटकों को राह दिखाने का काम करता है। उस समय तक जलने का भी हौसला दिखाता है, जब तक आसमान से सूरज की रोशनी बिखरने नहीं लए जाए। पर, ये सब करना अकेले दीये के बूते की बात नहीं है। उसे चमकने के लिए तेल और बाती देने का माध्यम कोई न कोई जरूर बनता है। बस, यही काम समाज में हम सब मिलकर कर सकते हैं। हम सूरज तो नहीं बन सकते, लेकिन दीये को रोशन करने का काम कर सकते हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भी यही भूमिका है, वह हजारों-लाखों दीपकों को प्रज्जवलित करने के लिए तेल और बातियों को जुटाने का काम कर सकता है। सिस्टम और आमजन के बीच में सेतु बनने का माध्यम बन सकता है।

जागो इंडिया जागो इसी सोच को साकार करने के लिए आप सबके बीच में खड़ा है। जिस देश में नैरेटिव के भ्रम को फैलाकर सरकारें बन और बिगड़ जाती है, जिस दौर में अफवाहें लोगों की सांसें तक छीन लेती हैं, उन संघर्षों और चुनौतियों के बीच किसी को तो यह जिम्मेदारी उठानी होगी कि वह सच, साहस और सकारात्मक सोच के साथ अपनी बात को निडरता, निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ कह सके। शुरुआत हमने कर दी है, बस साथ आपको चलना होगा।

निर्देशक
Prateek Chauvey (प्रतीक चौवे)

स्वच्छता पर बाद में देना ध्यान, पहले अतिक्रमण तो हटाएं

नगर निगम की ओर से लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। निगम के कर्मचारी लाउडस्पीकर के जरिए दुकानदारों के साथ लोगों...

किल्लत की ‘खबर’ गलत तो ड्रम में पेट्रोल-डीजल की ‘जमाखोरी’ सही कैसे

सरकार ने बता दिया कि घबराने की बात नहीं है, देश में अभी 60 दिन का ईंधन बचा हुआ है। गैस की किल्लत की...

PNG Gas Connection: पीएनजी की सफलता के लिए पहले बुनियादी ढांचा तो हो मजबूत

PNG Gas Connection: ईरान जंग के कारण पैदा हुए गैस संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने नया आदेश जारी कर पाइपलाइन प्राकृतिक गैस...

US Israel Iran War: शांति सब चाहते हैं तो पहल में देरी क्यों ?

US Israel Iran War: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को तकरीबन एक महीना होने जा रहा है। हजारों जिंदगी चली गईं...

शिक्षा-स्वास्थ्य का ‘सरकारी’ लाभ क्यों है दूर

हर बीमार को बिना आर्थिक बोझ के समय पर इलाज की सरकारी कोशिश आधी-अधूरी है। सरकार निजी अस्पतालों की मनमानी को रोक ही नहीं...

अपने श्रमिकों का पलायन रोकने को कब कदम उठाएगी सरकार- Editorial by Prateek Chauvey

कुवैत की एक इमारत में बुधवार को लगी भीषण आग में 40 से अधिक भारत के नागरिक जान गंवा चुके। वे नाइट शिफ्ट के...