Sunday, April 26, 2026
HomeLatest NewsNew Governors : राष्ट्रपति ने राजस्थान,छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में गवर्नर किए...

New Governors : राष्ट्रपति ने राजस्थान,छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में गवर्नर किए नियुक्त,जानें किसे मिली किस राज्य की जिम्मेदारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान,छत्तीसगढ़,झारखंड समेत 10 राज्यों में राज्यपाल की नई नियुक्ति की है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.अब असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे.

ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के नये राज्यपाल

सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब असम के नये राज्यपाल होंगे.इसी के साथ उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.वहीं ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.सी.पी. राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नये राज्यपाल होंगे. संतोष गंगवार झारखंड के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं, रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के नए राज्यपाल

हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे.सी.एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इसके अलावा के. कैलाशनाथ को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular