Sunday, June 21, 2026
HomeIndiaनीट यूजी-2026: नागौर के 13 केंद्रों पर 4343 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा,...

नीट यूजी-2026: नागौर के 13 केंद्रों पर 4343 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नागौर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) एवं शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित NEET (UG)-2026 परीक्षा रविवार को नागौर जिला मुख्यालय के 13 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच आयोजित हुई। परीक्षा में कुल 4343 अभ्यर्थियों का नामांकन रहा। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक आयोजित की गई।परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई।

सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में संचालित ई-मित्र कियोस्क, साइबर कैफे एवं अन्य ऑनलाइन सेवा केंद्रों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखा गया। साथ ही केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया।सेठ किशनलाल कांकरिया उच्च माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र प्रभारी शंकरलाल शर्मा ने बताया कि उनके केंद्र पर 720 परीक्षार्थियों का आवंटन किया गया था।

बायोमेट्रिक सत्यापन एवं दस्तावेज जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। वास्तविक उपस्थिति का आंकड़ा बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही स्पष्ट हो पाया।उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाए गए, जिससे मोबाइल नेटवर्क एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक संचार माध्यमों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया, ताकि परीक्षा पूरी तरह नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हो सके।

जिले भर में परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा प्रशासन, शिक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त निगरानी में सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image