Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsNeeraj Chopra Marriage: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी, सोशल मीडिया...

Neeraj Chopra Marriage: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें की शेयर, जानें कौन हैं दुल्हन बनीं हिमानी ?

नई दिल्ली। भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा सोनीपत की हिमानी मोर के साथ शादी के बंधन में बंध गए. हिमानी मोर भी एक टेनिस प्लेयर हैं. वह फिलहाल अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं. शादी समारोह को गोपनीय रखा गया. इस निजी विवाह समारोह में चुनिंदा लोग ही शामिल हुए. नीरज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर कर अपने विवाह के बारे में जानकारी दी.

सोशल मीडिया पर तस्वीरें की शेयर

नीरज ने विवाह समारोह की तस्वीरों के साथ एक पोस्ट में लिखा, ”मैंने अपने परिवार के साथ अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया. हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जिसने हमें इस पल तक पहुंचाया. प्यार से बंधे, हमेशा खुश रहें.”

अमेरिका में पढ़ाई कर रहीं हिमानी

चोपड़ा के चाचा भीम ने बताया कि विवाह देश में हुआ और यह जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो गया है. हिमानी वर्तमान में अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं. वह न्यू हैम्पशर में फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में ‘स्पोर्ट्स मैनेजमेंट’ की पढ़ाई कर रही हैं. वह दिल्ली के मिरांडा हाउस की पूर्व छात्रा हैं जहां उन्होंने राजनीति विज्ञान और शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री पूरी की.

नीरज चोपड़ा के चाचा ने दी ये जानकारी

भीम ने हरियाणा में पानीपत के पास खंडरा में अपने गांव से बताया, ”हां, विवाह दो दिन पहले भारत में हुआ. मैं यह नहीं बता सकता कि यह कहां हुआ. उन्होंने कहा, ”लड़की सोनीपत की है और वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही है. वे हनीमून के लिए देश से बाहर गए हैं और मुझे नहीं पता कि वे कहां जा रहे हैं. हम इसे ऐसे ही रखना चाहते थे.”

टेनिस खिलाड़ी हैं हिमानी

अखिल भारतीय टेनिस महासंघ (एआईटीए) की वेबसाइट के अनुसार, 2018 में हिमानी की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय रैंकिंग एकल में 42 और युगल में 27 थी. उन्होंने 2018 में ही एआईटीए स्पर्धाओं में खेलना शुरू किया.

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण और पेरिस खेलों में रजत पदक जीतने वाले नीरज इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में ट्रेनिंग ले रहे थे. उन्होंने चेक गणराज्य के विश्व रिकॉर्डधारी भाला फेंक के दिग्गज यान जेलेज्नी को अपने साथ जोड़ा था.

इस खबर को भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack Case: क्राइम सीन रिक्रिएट कर सकती है मुंबई पुलिस, प्रारंभिक जांच में हुआ ये खुलासा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image