Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsOdisha में 24 साल का राज का खत्म,नवीन पटनायक ने दिया मुख्यमंत्री...

Odisha में 24 साल का राज का खत्म,नवीन पटनायक ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा,अब BJP बनाएगी सरकार

भुवनेश्वर, बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने ओडिशा में अपने 24 साल के शासन का अंत करते हुए राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. सूत्रों ने बताया कि पटनायक ने राज भवन में राज्यपाल रघुबर दास को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा.

पटनायक के आवास पर बीजद के कई नेता एकत्रित हुए थे लेकिन वह अपना इस्तीफा देने अकेले ही राज्यपाल के आवास गए.बीजद अध्यक्ष ने बाहर इंतजार कर रहे पत्रकारों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और अपना इस्तीफा पत्र सौंपने के बाद राज भवन से निकल गए.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा में 147 विधानसभा सीटों में से 78 सीटें जीतकर सत्ता पर कब्जा जमा लिया है जबकि बीजद केवल 51 सीटें जीत पाई. कांग्रेस ने 14 सीट और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने एक सीट जीती है जबकि 3 निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी हुए. नतीजों की घोषणा मंगलवार को की गई.पटनायक ने पहली बार 5 मार्च 2000 को ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image