Sunday, April 26, 2026
HomeLatest NewsAxiom 4 Mission: शुभांशु शुक्ला के एक्सिओम-4 मिशन की अब इस तारीख...

Axiom 4 Mission: शुभांशु शुक्ला के एक्सिओम-4 मिशन की अब इस तारीख को होगी लॉन्चिंग, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने किया ऐलान

Shubhanshu Shukla Axiom-4 Mission: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग तारीख घोषित कर दी गई है। नासा ने बताया कि यह मिशन अब 25 जून 2025 को प्रक्षेपित किया जाएगा।

Shubhanshu Shukla Axiom-4 Mission : भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुक्ला के Axiom-4 मिशन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. NASA मिशन की लॉन्च की तारीख का ऐलान किया है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगलवार को घोषणा की कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) लेजाने वाले एक्सिओम-4 मिशन के लिए प्रक्षेपण अब 25 जून को होगा.

नासा ने एक्सिओम 4 मिशन की बताई लॉन्चिंग डेट

नासा के एक बयान में कहा गया, ‘नासा, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए चौथे निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन ‘एक्सिओम मिशन 4’ के प्रक्षेपण के लिए बुधवार 25 जून को तड़के का लक्ष्य निर्धारित किया है.’

एक्सिऑम-4 वाणिज्यिक मिशन का नेतृत्व कमांडर पैगी व्हिटसन कर रही हैं, जिसमें शुक्ला मिशन पायलट हैं और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कपू और पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की मिशन विशेषज्ञ हैं.

अब तक कई बार टल चुका मिशन

इस मिशन के तहत प्रक्षेपण मूलतः 29 मई को होना था लेकिन फाल्कन-9 रॉकेट के बूस्टर में तरल ऑक्सीजन के रिसाव और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के पुराने रूसी मॉड्यूल में भी रिसाव होने का पता चलने के बाद पहले इसे आठ जून, फिर 10 जून और फिर 11 जून के लिए टाल दिया गया. इसके बाद प्रक्षेपण की योजना फिर 19 जून के लिए टाल दी गई और फिर नासा द्वारा रूसी मॉड्यूल में मरम्मत कार्यों के बाद कक्षीय प्रयोगशाला के संचालन का आकलन करने के लिए प्रक्षेपण की तिथि 22 जून तय की गई.

26 जून को होगी डॉकिंग

बता दें कि यह मिशन फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र के ‘लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए’ से प्रक्षेपित किया जाएगा. नासा ने कहा कि ‘डॉकिंग’ समय गुरुवार 26 जून को लगभग सुबह 7 बजे (भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे) होगा.

इसे भी पढ़ें: Iran Israel War: ‘ईरान सरेंडर करने वाला राष्ट्र नहीं है’, सीजयफायर के दावे के बीच खामेनेई का सामने आया बड़ा बयान

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular