Friday, November 13, 2026
HomeAjmerNagaur में भीषण सड़क हादसा,कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े परिवार पर...

Nagaur में भीषण सड़क हादसा,कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े परिवार पर पलटी,हादसे में एक गर्भवती महिला सहित परिवार के 4 लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर जिले में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार मोड़ पर पलट कर वहां खड़े लोगों पर गिर गई, जिससे 8 माह की गर्भवती महिला सहित परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. थानाधिकारी बद्री प्रसाद मीणा ने बताया कि मृतकों की पहचान 8 माह की गर्भवती महिला सुमन (24), उसके पति छोटूराम (25), बेटा रोहित (दो) और उनकी देवरानी रेखा (24) के रूप में हुई है.

उन्होंने बताया कि हादसा डेगाना थाना क्षेत्र में उस समय हुआ,जब बच्छवास रोड पर जाटों की ढाणी इलाके में बाइक खड़ी कर सभी लोग बस का इंतजार कर रहे थे कि तभी एक तेज रफ्तार कार मोड़ पर पलट गई और लुढ़क कर वहां खड़े लोगों पर आ गिरी.अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये और इस संबंध में फरार कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image