Saturday, July 6, 2024
Homeताजा खबरनड्डा और शाह एक दिवसीय दौरे पर जयपुर

नड्डा और शाह एक दिवसीय दौरे पर जयपुर

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को जयपुर आएंगे। इस दौरान भाजपा के दोनों नेता पार्टी की विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे और प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा के साथ ही वे चुनाव से संबंधित प्रदेश से जुड़े विषयों पर भी विमर्श करेंगे। राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को जयपुर जिले में परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित किया था। महासभा का आयोजन सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली गई चार परिवर्तन यात्राओं के समापन के मौके पर किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के एक दिन बाद बुधवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नडा के अलावा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष के आने की भी चर्चा है। वे पार्टी के बड़े नेताओं और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसमें आपसी समन्वय पर फोकस रहेगा, यानि पार्टी की लाइन त्तय कर देंगे। साथ ही अलग-अलग चर्चा भी संभव है। इसमे संभावित उम्मीदवारों के नाम और जीत की रणनीति पर मंथन होगा।

इस दौरान वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख लोगों से भी मिल सकते हैं। दोनों एक साथ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे। उनका रात को जयपुर में रुकने और गुरुवार सुबह लौटने का कार्यक्रम है। सूत्रों के मुताबिक इनका यह दौरा संगठन और संघ दोनों ही नजरिए से महत्वपूर्ण है।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments