Sunday, April 26, 2026
HomeIndiaकौशांबी में छज्जा गिरने से 7 बच्चे दबे, 1 की हालत गंभीर

कौशांबी में छज्जा गिरने से 7 बच्चे दबे, 1 की हालत गंभीर

कौशांबी। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक मकान का छज्जा गिर जाने से पास में खेल रहे 7 बच्चे मलबे के नीचे दब गए। पुलिस के अनुसार आसपास के ग्रामीणों ने छज्जे के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेज दिया। हादसे में घायल सभी बच्चों की उम्र 7 से 10 वर्ष के बीच की बतायी गयी है।

कोखराज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद मौर्य ने बताया कि बच्चे खेल रहे थे, तभी मकान का छज्जा अचानक कर गिर गया और सातों बच्चे छज्जे के नीचे दब गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने छज्जे के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला।

एसएचओ ने बताया कि सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है, आदित्य नामक एक बच्चे की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज के एस. आर. एन. अस्पताल भेज दिया है।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular