Wednesday, May 20, 2026
HomeIndiaचंद्रयान-3 ने दुनिया को अमृतकाल में भारत की क्षमता की झलक दी...

चंद्रयान-3 ने दुनिया को अमृतकाल में भारत की क्षमता की झलक दी – एस जयशंकर

संयुक्त राष्ट्र। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत के ऐतिहासिक और सफल चंद्र मिशन चंद्रयान-3 ने दुनिया को आगे आने वाले समय की झलक दी है।

जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र में आम बहस में अपने संबोधन में कहा भारत ने अमृतकाल में प्रवेश किया है, एक चौथाई सदी जहां वृहद प्रगति और बदलाव हमारा इंतजार कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि अब खुलकर सामने आ रही हमारी प्रतिभा और रचनात्मकता हमें आगे बढ़ने की शक्ति देगी। जब चंद्रयान-3 चांद पर उतरा, तो दुनिया ने आगे आने वाले समय की एक झलक देखी।

विदेश मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि आज, दुनिया को भारत का संदेश डिजिटल रूप से सक्षम शासन और वितरण में, सुविधाओं और सेवाओं के व्यापक दायरे में, तेजी से बढ़ते बुनियादी ढांचे में और उसकी ऊर्जावान स्टार्टअप संस्कृति में मिल रहा है।

उन्होंने कहा हमारा सबसे ताजा संकल्प हमारी विधायिका में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीट आरक्षित करने के उद्देश्य से ऐतिहासिक कानून लाने में दिखाई दिया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular