Thursday, January 1, 2026
HomePush NotificationMumbai Rains: मुंबई में अचानक पलटा मौसम, बारिश के साथ हुई नए...

Mumbai Rains: मुंबई में अचानक पलटा मौसम, बारिश के साथ हुई नए साल की शुरुआत, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

Mumbai Rains: नए साल की शुरुआत के साथ ही मुंबई में मौसम ने अचानक करवट ली। गुरुवार सुबह शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे ठंड का अहसास बढ़ गया है। बारिश सुबह 6 बजे से पहले शुरू हुई, कुछ जगहों पर तेज तो कहीं हल्की फुहारें पड़ीं।

Mumbai Rains: मुंबई के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई जिससे मुंबई वासियों की नव वर्ष की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई. साल की पहली सुबह का स्वागत सूरज की किरणों से होने के बजाय मुंबई के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली. बारिश सुबह 6 बजे से पहले शुरू हुई, कुछ इलाकों में बारिश तेज रही जबकि कई जगहों पर हल्की फुहारें पड़ीं. सुबह 6 बजकर 15 मिनट के बाद इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम हो गई.

बारिश के कारण तापमान में गिरावट

बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल पूरे मुंबई में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में बढ़ी नमी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ घंटों में मौसम साफ हो जाएगा।

सोशल मीडिया पर सामने आई लोगों की प्रतिक्रिया

अचानक बदले मौसम पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी. राहुल बिल्वे नामक एक यूजर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘किसने सोचा था कि 2026 के पहले ही दिन बारिश होगी.’ एक अन्य यूजर मफी कपाड़िया ने लिखा, ‘#MumbaiRains’ 2026 का स्वागत बेमौसम बारिश के साथ। फिर भी मौसम बेहद सुहावना है.’ कई स्थानीय निवासियों ने कहा कि बारिश बेमौसम जरूर हुई लेकिन इससे शहर का मौसम खुशनुमा हो गया.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के ऑस्ट्रेलिया ने किया 15 खिलाड़ियों का चयन, स्पिनर्स पर जताया भरोसा, इन दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular