Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsMumbai Toll Exemption: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा...

Mumbai Toll Exemption: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, मुंबई आने वाले इन वाहनों को अब नहीं देना होगा टोल

मुंबई, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छोटे वाहन चालकों को बड़ी राहत दी है. मुंबई में प्रवेश के लिए सभी 5 टोल बूथ पर हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल शुल्क पूरी तरह समाप्त करने की सोमवार को घोषणा की. शिंदे ने मुंबई में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह घोषणा की. यह नियम आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा.

किन टोल बूथ पर मिलेगी छूट?

मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी 5 टोल गेटों दहिसर, मुलुंड – एलबीएस, आनंदनगर, ऐरोली और वाशी पर हल्के मोटर वाहनों को पूर्ण टोल छूट दी जाएगी.राज्य कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में बड़ी घोषणा की गई. बता दें कि फिलहाल हल्के मोटर वाहनों से 45 रुपये टोल वसूला जाता है.

2.80 लाख वाहन चालकों को होगा फायदा

महाराष्ट्र के मंत्री दादाजी दगडू भुसे ने कहा-”मुंबई में प्रवेश के समय 5 टोल प्लाजा जिनमें दहिसर टोल, आनंद नगर टोल, वैशाली, ऐरोली और मुलुंड शामिल थे. इन टोल पर 45 रुपये और 75 रुपये वसूले जाते थे, यह 2026 तक लागू था.

मंत्री ने आगे कहा- लगभग 3.5 लाख वाहन आते जाते थे, इनमें से लगभग 70 हजार भारी वाहन थे और 2.80 लाख हल्के वाहन थे, सरकार ने आज रात 12 बजे के बाद हल्के वाहनों को टोल से छूट देने का फैसला किया है. इससे लोगों का कतारों में लगने वाला समय बचेगा.सरकार कई महीनों से इस पर चर्चा कर रही थी और आज यह क्रांतिकारी निर्णय लिया गया है.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image