Friday, November 13, 2026
HomeLatest Newsमप्र के व्यक्ति ने कोटा से बेटी के अपहरण का लगाया आरोप,30...

मप्र के व्यक्ति ने कोटा से बेटी के अपहरण का लगाया आरोप,30 लाख फिरौती मांगने कही बात,हॉस्टल-कोचिंग संस्थान मालिकों ने कही चौंकाने वाली बात

कोटा (राजस्थान), मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली 21 वर्षीय एक युवती का कोटा से कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया.उसके पिता ने दावा किया है कि अपहरणकर्ताओं ने उनसे 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है.कोटा पुलिस ने हालांकि अभी तक अपहरण की पुष्टि नहीं की है.युवती के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी को पिछले साल अगस्त में परीक्षा की कोचिंग के लिए कोटा ले गए थे और वह विज्ञान नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक छात्रावास में रह रही थी.

पुलिस ने मामले पर क्या कहा ?

सर्किल इंस्पेक्टर सतीश चौधरी ने मंगलवार की सुबह न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि युवती के पिता ने 30 लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने का दावा करते हुए कहा कि उनकी बेटी की कुछ तस्वीरें भी उन्हें मिलीं जिनमें उसके हाथ पैर बंधे हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार रात अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने नहीं की अपहरण की पुष्टि

सतीश चौधरी ने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक जांच के दौरान उस संस्थान या छात्रावास में युवती के प्रवेश का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, जिसका उल्लेख उसके पिता ने किया था.उन्होंने कहा, ”अभी इसकी पुष्टि और सत्यापन होना बाकी है कि कोटा से युवती का अपहरण वास्तव में किया गया या नहीं. युवती के पिता की शिकायत के आधार पर जांच चल रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image