Thursday, May 14, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentतलाक की अफवाहों के बीच मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी, मीडिया से...

तलाक की अफवाहों के बीच मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी, मीडिया से कहा- झूठी खबरें न चलाएं और प्राइवेसी दें

Mouni Roy Latest News : मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने आखिरकार अपने पति और बिजनेसमैन सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की अटकलें तेज़ हो गई थीं, जिसके बाद मौनी ने लोगों और मीडिया से प्राइवेसी की अपील की है। दरअसल, सोशल मीडिया यूज़र्स ने दावा किया था कि मौनी और सुरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद कई स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे, जिनमें कहा गया कि मौनी के अकाउंट से सूरज के साथ उनकी तस्वीरें, यहां तक कि शादी की फोटोज़ भी गायब हैं। इन अफवाहों के बीच मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा-सा बयान साझा किया। उन्होंने लिखा: “सभी मीडिया हाउसेज से विनम्र अनुरोध है कि झूठी कहानियां प्रकाशित न करें और हमें थोड़ा स्पेस और प्राइवेसी दें। प्लीज़।” हालांकि मौनी ने अपने बयान में तलाक या अलगाव की खबरों की सीधे तौर पर पुष्टि या खंडन नहीं किया।

अफवाहों के बीच मुंबई में डिनर आउटिंग पर दिखीं मौनी

इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करने के कुछ घंटों बाद मौनी रॉय मुंबई में अपनी करीबी दोस्त और प्रोड्यूसर रूपाली कादयान के साथ डिनर पर स्पॉट हुईं। बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर मौनी को ब्लैक लेस और साटन आउटफिट में देखा गया। उन्होंने पॉइंटेड हील्स और एक स्टेटमेंट हैंडबैग के साथ अपना लुक पूरा किया था। जैसे ही उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए, पैपराज़ी ने उनसे चल रही अफवाहों पर सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन मौनी बिना प्रतिक्रिया दिए अपनी कार की ओर बढ़ गईं।

सोशल मीडिया यूज़र्स ने यह भी नोटिस किया कि मौनी ने अपने बाएं हाथ में डायमंड रिंग पहन रखी थी, जिसके बाद ऑनलाइन चर्चाओं का नया दौर शुरू हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी पूरे समय शांत नजर आईं और उन्होंने पहले अपनी दोस्त को कार में बैठाया, उसके बाद खुद वहां से रवाना हुईं।

आखिर कैसे शुरू हुईं तलाक की अफवाहें?

मौनी रॉय और सुरज नांबियार के रिश्ते को लेकर अटकलें तब शुरू हुईं जब सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनके इंस्टाग्राम एक्टिविटी में बदलाव नोटिस किए।
कुछ लोगों ने दावा किया कि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। वहीं कई यूज़र्स ने यह भी कहा कि मौनी की प्रोफाइल पर सुरज के साथ उनकी तस्वीरें, खासकर शादी की तस्वीरें, दिखाई नहीं दे रहीं। इसी बीच खबरें आईं कि सुरज नांबियार ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट या डिलीट कर दिया है। हालांकि इस बारे में सुरज की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि मौनी की करीबी दोस्त दिशा पटानी ने भी सुरज को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि दिशा पटानी ने भी इन खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। फिलहाल मौनी रॉय और सुरज नांबियार दोनों में से किसी ने भी अलगाव या तलाक की पुष्टि नहीं की है।

अफवाहों के बीच दोस्त के लिए लिखा भावुक पोस्ट

दिलचस्प बात यह रही कि इन अफवाहों के बीच मौनी ने सबसे पहले अपनी दोस्त रूपाली कादयान के लिए एक भावुक बर्थडे पोस्ट शेयर किया। तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा: “My sister come ruin or rapture. Happy birthday my erry’thing. Love your sarcasm, wit, beauty inside out and all that makes you YOU! I LOVE YOU!” यह पोस्ट इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि अफवाहों के बीच यह मौनी की पहली सोशल मीडिया एक्टिविटी थी।

2022 में हुई थी मौनी और सुरज की शादी

मौनी रॉय और सुरज नांबियार की मुलाकात कथित तौर पर 2019 में दुबई में कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। महामारी के दौरान दोनों के रिश्ते की खबरें तेज हुईं क्योंकि मौनी लंबे समय तक दुबई में रह रही थीं। आखिरकार 27 जनवरी 2022 को दोनों ने गोवा में शादी की। उनकी शादी में पारंपरिक मलयाली और बंगाली दोनों रीति-रिवाजों से समारोह हुए थे, जिसके बाद पूल पार्टी और कई सेलिब्रेशन भी आयोजित किए गए। शादी के बाद मौनी और सुरज अक्सर सोशल मीडिया पर छुट्टियों, डेट नाइट्स और खास पलों की तस्वीरें साझा करते रहे हैं।

टीवी से फिल्मों तक मौनी रॉय का सफर

मौनी रॉय ने भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में कस्तूरी, देवों के देव…महादेव और नागिन जैसे लोकप्रिय शोज़ से पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और गोल्ड, मेड इन चाइना और ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा वह नच बलिए 6, झलक दिखला जा 7, ज़रा नचके दिखा और टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया जैसे रियलिटी शोज़ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। फिलहाल, बढ़ती अफवाहों और सोशल मीडिया चर्चा के बीच मौनी रॉय ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चुप्पी बनाए रखने का फैसला किया है और मीडिया से अपील की है कि बिना पुष्टि वाली खबरें न चलाई जाएं। (Arya Ladha)

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular