Monday, July 13, 2026
HomeIndiaराहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- जवाबदेही से बच...

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- जवाबदेही से बच रहे शिक्षा मंत्री; अब शिक्षा में क्रांति का वक्त आ गया

राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पेपर लीक, भ्रष्टाचार और कथित धांधलियों ने छात्रों का भविष्य खतरे में डाल दिया है। उन्होंने 17 जुलाई को देहरादून में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान करते हुए शिक्षा में बदलाव और जवाबदेही की मांग उठाई।

Rahul Gandhi on Paper Leak : नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पेपर लीक और कथित अनियमितताओं के बावजूद मोदी सरकार तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) जवाबदेही तय करने से बच रहे हैं। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और जवाबदेही की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले यह भी कहा कि शिक्ष में क्रांति का वक्त आ गया है।

शिक्षा व्यवस्था पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

राहुल गांधी पेपर लीक और परीक्षाओं में कथित धांधलियों के विषय पर ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चला रहे हैं। इसके तहत पिछला कार्यक्रम राजस्थान के कोटा में आयोजित किया गया था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि देश के छात्र आज भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए ‘‘भ्रष्ट, अन्यायी, पक्षपाती और बेईमान’’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था अब ‘बेईमान वसूली तंत्र’ बन चुकी है और जो व्यवस्था बच्चों का भविष्य संवारने के लिए बनाई गई थी, वही उन्हें तथा उनके परिवारों को कर्ज, तनाव और निराशा की ओर धकेल रही है।

पेपर लीक माफिया पर राहुल का निशाना

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार ने ‘‘पेपर लीक माफिया’’ को जन्म दिया है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों की वर्षों की मेहनत को एक झटके में बर्बाद कर देता है। कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि पेपर लीक मामलों में दोषी ‘वेंडर्स’ और अधिकारियों को कार्रवाई के बजाय ठेके और तरक्की मिलती है, जबकि इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे इस स्थिति से अवगत होने के बावजूद जवाबदेही तय करने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं।

राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि इस मुद्दे पर मीडिया में भी सन्नाटा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘बहुत हुआ – अब वक़्त है शिक्षा में क्रांति का। 17 जुलाई, देहरादून – मेरे साथ आइए, ‘छात्रों की गूंज’ को और बुलंद करें।’’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image