Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsNobel Peace Prize 2025: डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदों पर फिरा पानी, वेनेजुएला...

Nobel Peace Prize 2025: डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदों पर फिरा पानी, वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

Nobel Peace Prize 2025: इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को मिला है। उन्हें देश में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और तानाशाही से लोकतंत्र में शांतिपूर्ण बदलाव के लिए संघर्ष के लिए यह सम्मान दिया गया है. इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नोबेल पुरस्कार पाने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं।

Nobel Peace Prize 2025: नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान आखिरकार हो गया है. इस साल वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया है. इसी के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नोबेल पीस प्राइज जीतने की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है. ट्रंप के बार- बार नोबेल प्राइज के लिए दावेदारी के कारण यह अवॉर्ड इस बार खासा सुर्खियों में रहा. पूरी दुनिया की नजरें इस पर टिकी थी कि इस बार नोबेल शांति पुरस्कार किसको मिलता है.

नोबेल समिति ने कही ये बात

नॉर्वे की नोबेल समिति ने कहा कि वह वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए उनके अथक कार्य और तानाशाही से लोकतंत्र में एक न्यायसंगत और शांतिपूर्ण बदलाव को प्राप्त करने के लिए उनके संघर्ष के लिए उन्हें नोबेल पीस प्राइज से सम्मानित करती है.

किन कार्यों के आधार पर मिलता है नोबेल पीस प्राइज?

विशेषज्ञों का कहना है कि समिति आमतौर पर दीर्घकालिक शांति, अंतरराष्ट्रीय बंधुत्व को बढ़ावा देने और उन संस्थानों के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करती है जो इन लक्ष्यों को मजबूत करते हैं. नोबेल शांति पुरस्कार एकमात्र पुरस्कार है जो ओस्लो, नॉर्वे में प्रदान किया जाता है.

गौरतलब है कि इससे पहले चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान और साहित्य के क्षेत्र में 2025 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा पिछले दिनों स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में की जा चुकी है. अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता का नाम सोमवार को घोषित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal Century: यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जड़ा शतक, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular