Monday, May 25, 2026
HomeLatest NewsManoharlal Khattar Resigns : हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने पूरी...

Manoharlal Khattar Resigns : हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने पूरी कैबिनेट सहित दिया इस्तीफा,जानें इस्तीफे की वजह

हरियाणा की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है.CM मनोहर लाल खट्टर समेत उनकी पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया है. खट्टर ने मंगलवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इसके बाद पूरी कैबिनेट ने भी राज्यपाल के सामने अपना इस्तीफा पेश कर दिया,माना जा रहा कि खट्टर को करनाल से बीजेपी चुनाव मैदान में उतार सकती है.

वहीं चर्चा ये भी है कि जेजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद बीजेपी निर्दलीयों के समर्थन से सरकार बना सकती है.जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में हरियाणा में सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाई.जिसके चलते कहा जा रहा है बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया है.हालांकि अभी वजह साफ नहीं है.

क्या कहता है हरियाणा में सीटों का गणित ?

आपको बता दें कि 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 41 सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन वह बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाई थी.तब बीजेपी ने JJP के साथ मिलकर सरकार बनाई थी. वहीं हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 30 है.जेजेपी के पास 10 विधायक हैं.इसके अलावा निर्दलीय विधायक 7 और INLD और हरियाणा लोकहित पार्टी के पास 1-1 विधायक है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular