Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsPunjab : सीएम भगवंत मान की तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी? मनीष सिसोदिया...

Punjab : सीएम भगवंत मान की तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी? मनीष सिसोदिया ने की मुलाकात, बोले- 44 पहुंच गई थी पल्स रेट

आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। मान को थकान और धीमी हृदय गति की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हुआ है और अब उनकी हालत स्थिर है। सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री दो-तीन दिन से अस्वस्थ थे और अब उन्हें कुछ दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा।

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मोहाली के एक निजी अस्पताल में मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मान (51) को शुक्रवार शाम थकान और कम हृदय गति की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, मान फिलहाल निगरानी में हैं। मान से मुलाकात के बाद सिसोदिया ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री पिछले दो-तीन दिनों से अस्वस्थ थे।

आप के पंजाब प्रभारी सिसोदिया ने कहा, मान के शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन था। इससे पहले, उनका घर पर ही इलाज चल रहा था।सिसोदिया ने कहा, कल शाम उनकी नाड़ी की गति कम हो गई और इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब से उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्होंने कहा, उनकी हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। चिकित्सकों के अनुसार, उन्हें एक-दो दिन और अस्पताल में रहना होगा।

मान के साथ अपनी बातचीत के बारे में सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर बात की। शुक्रवार को मान की अध्यक्षता में होने वाली पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक उनके बीमार पड़ने के कारण स्थगित कर दी गई थी। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ भी नहीं जा सके।

भगवंत मान की तबीयत में सुधार, अस्पताल में दो दिन और निगरानी में रहेंगे: मनीष सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मान पिछले तीन दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और घर पर ही उनका इलाज किया जा रहा था। सिसोदिया ने बताया, मुख्यमंत्री को इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन की समस्या थी। कल शाम (शुक्रवार) अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी नाड़ी की गति 44 तक गिर गई, जिसके चलते उन्हें तुरंत मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने आगे कहा, “भगवंत मान अब बेहतर स्थिति में हैं, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन और अस्पताल में निगरानी में रखने की सलाह दी है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद वे पुनः पंजाब की सेवा में लगेंगे।”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular