Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsDausa Accident News: राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा, डंपर ने...

Dausa Accident News: राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा, डंपर ने कई लोगों को रौंदा, 5 की मौत, 10 गंभीर रूप से घायल

राजस्थान में दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां एक तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने तीन मोटरसाइकिल और राहगीरों को कुचल दिया. हादसे में एक महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

5 लोगों की मौत, 10 गंभीर घायल

लालसोट थाने के प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि दौसा से जयपुर की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बस अड्डे के पास तीन मोटरसाइकिलों और राहगीरों को टक्कर मार दी जिससे एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए.

डंपर के ब्रेक फेल होने के चलते हादसे का अंदेशा

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि डंपर के ब्रेक फेल हो जाने की वजह से यह हादसा हुआ. घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image