Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsMaharashtra Marathwada Rail Coach: प्रधानमंत्री मोदी ने मराठवाड़ा रेल कोच फैक्टरी समेत...

Maharashtra Marathwada Rail Coach: प्रधानमंत्री मोदी ने मराठवाड़ा रेल कोच फैक्टरी समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया

मुंबई, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री राष्ट्र को समर्पित की और महाराष्ट्र में कई अन्य रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.PM मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई), मनमाड (नासिक), पिंपरी, सोलापुर और नागभीर (चंद्रपुर) में 5 जन औषधि केंद्रों (सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के लिए) का भी उद्घाटन किया.

506 परियोजनाओं का उद्घाटन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने नासिक रोड, अकोला और मुंबई के अंधेरी व बोरीवली स्टेशन पर चार रेल कोच रेस्तरां का भी उद्घाटन किया.उन्होंने बताया कि PM मोदी ने लातूर स्थित मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री, बडनेरा में रेल डिब्बों की मरम्मत के लिए एक कार्यशाला और पुणे में वंदे भारत चेयर कार रखरखाव-सह-कार्यशाला डिपो सहित 506 परियोजनाओं का उद्घाटन किया.मध्य रेलवे (सीआर) के अधिकारियों ने बताया कि मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री अपने प्रौद्योगिकी भागीदारों के साथ मिलकर भारतीय रेलवे को वंदे भारत ट्रेन सेट (16 डिब्बे) की आपूर्ति करेगी,उन्होंने बताया कि कारखाने के सभी विभाग नई मशीनों और संयंत्रों से लैस हैं.

प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मिलेगा रोजगार

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक,फैक्ट्री शुरू होने से पूरे मराठवाड़ा क्षेत्र का विकास होगा और विभिन्न उपकरणों की आपूर्ति के लिए कई इकाइयां स्थापित की जाएंगी.इस कारखाना के शुरू होने से लगभग 1,300 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार और 10 हजार से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा.सीआर के अनुसार, रेल डिब्बों की मरम्मत के लिए बडनेरा कार्यशाला भुसावल और नागपुर में मध्य रेलवे के दो प्रमुख माल डिपो की जरूरतों को पूरा करेगी और रेल डिब्बों की उपलब्धता बढ़ाएगी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image