Monday, March 16, 2026
HomeNational Newsमहा विकास आघाड़ी ऐसी गाड़ी है जिसमें पहिए और ब्रेक नहीं हैं,...

महा विकास आघाड़ी ऐसी गाड़ी है जिसमें पहिए और ब्रेक नहीं हैं, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, कांग्रेस पहले धर्म के नाम पर लड़ाती थी, अब जातियों के नाम पर लड़ा रही: प्रधानमंत्री मोदी

धुले (महाराष्ट्र). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में विपक्षी दलों का गठबंधन महा विकास अघाड़ी एक ऐसी गाड़ी है जिसमें न तो पहिए हैं और न ही ब्रेक है तथा वहां हर कोई ड्राइवर की सीट पर बैठने के लिए लड़ रहा है। राज्य में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर धुले में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन ही महाराष्ट्र का तेजी से विकास सुनिश्चित करेगा। मोदी ने कहा, ‘‘आप सभी जानते हैं कि महाराष्ट्र के साथ मेरा लगाव रहा है।’’ उत्तर महाराष्ट्र के धुले जिले में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘हम जनता को भगवान का दूसरा रूप मानते हैं, लेकिन कुछ लोग जनता को लूटने के लिए राजनीति में लगे हैं।’’

उन्होंने कहा कि जब भी उन्होंने महाराष्ट्र से कुछ मांगा है, राज्य के लोगों ने उन्हें दिल खोल कर अपना आशीर्वाद दिया है। मोदी ने कहा, ‘‘मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि पिछले ढाई वर्षों से जारी महाराष्ट्र के विकास की गति को रुकने नहीं दिया जाएगा।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ही महाराष्ट्र को वह सुशासन दे सकती है जिसकी उसे जरूरत है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस केंद्र और महाराष्ट्र दोनों जगह एक साथ सत्ता में थी लेकिन उसे कभी मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की जरूरत महसूस नहीं हुई।

**EDS: IMAGE VIA @Dev_Fadnavis** Dhule: Prime Minister Narendra Modi with Maharashtra Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis during a public meeting ahead of the Maharashtra Assembly elections, in Dhule district, Maharashtra, Friday, Nov. 8, 2024. (PTI Photo)(PTI11_08_2024_000184B)

मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ खड़ा करने का खतरनाक खेल खेल रही है क्योंकि वह कभी दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों की प्रगति नहीं देख सकती।’’ धुले में 50 मिनट में भाषण में मोदी ने महा विकास अघाड़ी (MVA), कांग्रेस के अलगाववाद, महाराष्ट्र के विकास, आदिवासी और महिलाओं पर बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। पहले वे धर्म के नाम पर लड़ाते थे। इसी के चलते देश का बंटवारा हुआ। अब वे जातियों को लड़ाने का काम कर रहे हैं। ये भारत के खिलाफ साजिश है।

मोदी ने ये भी कहा कि महाअघाड़ी की गाड़ी में न पहिए हैं, न ब्रेक है और ड्राइवर की सीट पर बैठने के लिए झगड़ा हो रहा है। चारों तरफ से अलग-अलग हॉर्न सुनाई दे रहे हैं। महाराष्ट्र की 288 सीटों में एक फेज में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा। भाजपा महायुति गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। बीजेपी ने 148, शिंदे गुट ने 80, अजित गुट ने 53 उम्मीदवार उतारे हैं।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular