Saturday, June 29, 2024
HomeMP- CGमहाकाल के दर्शन होंगे अब खास सुरंग से...

महाकाल के दर्शन होंगे अब खास सुरंग से…

इंदौर। उज्जैन में ‘‘श्री महाकाल महालोक’’ गलियारे के लोकार्पण के बाद श्रद्धालुओं की तादाद में लगातार होते इजाफे के चलते महाकालेश्वर मंदिर परिसर में खास सुरंग बनाई जा रही है। इस सुरंग के जरिये हर रोज करीब 8 लाख श्रद्धालु भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल महाकालेश्वर मंदिर में आसानी से दर्शन कर सकेंगे। प्रशासन के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उज्जैन के जिलाधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने बताया फिलहाल महाकालेश्वर मंदिर में हर दिन 2 लाख श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर पाते हैं। हालांकि, पर्व-त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की दैनिक तादाद जब 3 लाख के आसपास पहुंचती है, तो हमारे लिए भीड़ को नियंत्रित करना आसान नहीं होता। इस स्थिति के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकालेश्वर मंदिर में खास सुरंग बनाई जा रही है। इस सुरंग के निर्माण के बाद हर रोज करीब 8 लाख श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर में सुगमता से दर्शन कर सकेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि सूबे के आगामी विधानसभा चुनावों की बढ़ती सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ‘‘श्री महाकाल महालोक गलियारे’’ के दूसरे चरण के तहत 242.35 करोड़ रुपये की लागत से किए गए कार्यों का 5 अक्टूबर (गुरुवार) को लोकार्पण किया जाना है। इनमें नीलकंठ क्षेत्र, शक्तिपथ, अन्न क्षेत्र, महाराजवाड़ा परिसर और छोटा रुद्रसागर के विकास कार्य शामिल हैं, जिन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। गलियारा परियोजना के दूसरे चरण के तहत महाकालेश्वर मंदिर परिसर में खास स्थान भी विकसित किया जा रहा है, जहां हजारों श्रद्धालु इस मंदिर के शिखर के दर्शन कर सकेंगे।

महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि गलियारा परियोजना के तहत इस धार्मिक परिसर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से लैस करीब 700 कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष से जुड़े हैं, जिसके जरिये महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल महालोक की सतत निगरानी और भीड़ प्रबंधन किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘श्री महाकाल महालोक’ गलियारे की महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण का लोकार्पण 11 अक्टूबर 2022 को किया था।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments