Wednesday, July 3, 2024
Homeजेआईजे स्पेशलमैडोना ने बदल लिया अपना पूरा चेहरा, पहली बार डॉक्टर्स ने किया...

मैडोना ने बदल लिया अपना पूरा चेहरा, पहली बार डॉक्टर्स ने किया स्कैन

पॉप स्टार मैडोना 65 साल की उम्र में भी दुनियाभर में फैंस के दिलों पर राज करती हैं। उनके गाने आज भी लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं। वहीं उनकी एक झलक पाने के लिए लोग घंटों तक इंतजार करते हैं। लोगों के इस प्यार को बनाए रखने के लिए मैडोना भी भरपूर कोशिशें कर रही हैं। वह न सिर्फ अपनी फिटनेस पर ध्यान देती हैं। बल्कि कई प्लास्टिक सर्जरी भी करवा चुकी हैं। अब डॉक्टर्स ने मैडोना के फेस का स्कैन कर इसके बदलाव दिखाए हैं।

ऐसे नजर आए बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि मैडोना ने पिछले कुछ सालों में प्लास्टिक सर्जरी पर करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। खुद को जवान दिखाने के लिए उन्होंने आईब्रो से लेकर होंठ, गालों तक सबकी सर्जरी करवाई है। हाल ही में मैडोना सोशल मीडिया पर फैंस से बात करने के लिए लाइव आईं। इस दौरान फैंस उनका चेहरा देखकर हैरान रह गए। मैडोना को पहचानना मुश्किल हो रहा था।

नजर आ रहे ये बदलाव

मैडोना ने हाल ही में स्वीकारा कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मैडोना कम से कम 12 बार चेहरे की कॉस्मेटिक सर्जरी करवा चुकी हैं। सर्जन डॉ. बैरी वेनट्रॉब का कहना है कि हाल ही में मैडोना की जो तस्वीरें सामने आई हैं उससे साफ है कि उन्होंने फेस फिलर्स के इंजेक्शन लिए हैं। उनके गाल भी काफी भरे हुए लग रहे थे। साथ ही होंठों और चेहरे की बनावट भी अलग लग रही थी।  भौहें स्पष्ट रूप से ऊपर उठी हुई थीं। सर्जिकल लिफ्टिंग वॉल्यूमाइजेशन के कारण उनका चेहरा काफी चिकना लग रहा था।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments