Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsTrain Derail Attempt in Shamli: UP के शामली में ट्रेन को पलटाने...

Train Derail Attempt in Shamli: UP के शामली में ट्रेन को पलटाने की साजिश नाकाम, रेल पटरी पर मिला लोहे का पाइप, ट्रेन ड्राइवर की सतर्कता से हादसा टला

Train Derail Attempt in Shamli: यूपी के शामली में अराजक तत्वों ने दिल्ली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर 10 फुट लंबा लोहे का पाइप रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश की। सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर ने समय रहते ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा टाल दिया।

Train Derail Attempt in Shamli: मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले में बलवा गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन पर अराजक तत्वों ने 10 फुट लंबा लोहे का पाइप रख दिया. सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के चालक की मुस्तैदी की वजह से हादसा टल गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

ट्रेन चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के प्रभारी चंद्रवीर सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के चालक ने पटरी पर लोहे का पाइप रखा देखकर आपातकालीन ब्रेक लगा दिया जिससे ट्रेन समय रहते रुक गई और हादसा टल गया. सिंह ने पीटीआई को बताया, ”कुछ अज्ञात बदमाशों ने रेलवे ट्रैक पर भारी लोहे का पाइप रख दिया था। ट्रेन चालक की सतर्कता से दुर्घटना टल गई.’

घटना के जांच के आदेश

शामली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामसेवक ने घटनास्थल का दौरा किया. औपचारिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस घटना की वजह से रेलगाड़ियों की आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित हुई. हालांकि पटरी से पाइप हटाने और सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण के बाद रेल यातायात फिर से शुरू कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें: Assam Heavy Rain: असम में भारी बारिश का कहर, 15 से अधिक जिलों में 78,000 से ज्यादा लोग प्रभावित, सड़क परिवहन और रेल सेवाएं भी बाधित

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image