Saturday, May 2, 2026
HomeLatest Newsमध्य प्रदेश के डिंडोरी में भीषण हादसा, सड़क किनारे खड़े 6 लोगों...

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में भीषण हादसा, सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत

MP Dindori Road Accident: मध्यप्रदेश के डिंडोरी में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 5 की मौके पर ही मौत हो गई और 1 गंभीर घायल है। सभी लोग पिकअप का टायर पंचर होने के बाद नीचे उतरे थे, तभी हादसा हुआ।

MP Dindori Road Accident: मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में भीषण हादसा हुआ है. जहां जबलपुर-अमरकंटक राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया.

कैसे हुआ हादसा ?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को कुचल दिया. उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित एक पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी किकरातालाब गांव के पास वाहन का टायर पंचर हो गया. लोग पिकअप से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने लोगों को चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोग 10 फीट तक उछल गए.

चालक समेत 5 की मौत

डिंडोरी के पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने बताया कि पिकअप चालक सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने कहा, जब ड्राइवर गाड़ी का पंचर बना रहा था, उस पर सवार सभी लोग नीचे उतर गए. इसी दौरान ट्रक ने उन्हें कुचल दिया.’ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Banner