Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsAccident News: महाकुंभ से लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई,...

Accident News: महाकुंभ से लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, हादसे में 3 लोगों की मौत, 2 घायल

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें महाकुंभ से लौट रहे परिवार की कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक दंपती और उनकी बेटी की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना दोपहर 1:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर नरोरा गांव के पास हुई।

Mp Accident News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में बुधवार को तेज रफ्तार कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण एक दंपति और उनकी बेटी की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए. मैहर कोतवाली थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर करीब 1.30 बजे उस समय हुई जब परिवार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ से मुंबई स्थित अपने घर लौट रहा था.

खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 की मौत, 2 घायल

पुलिस के अनुसार, कार चालक ने जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 पर नरोरा गांव के पास वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई. कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए.

मृतकों की हुई पहचान

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुनील कुमार उपाध्याय (62), उनकी पत्नी सरोजिता उपाध्याय (56) और उनकी बेटी स्नेहा उपाध्याय (28) के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि उपाध्याय के परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए हैं और उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image