Saturday, July 6, 2024
Homeजेआईजे स्पेशलअंतरिक्ष की सैर पर ले जाएगा लग्जरी बैलून, टिकट की प्राइस देख...

अंतरिक्ष की सैर पर ले जाएगा लग्जरी बैलून, टिकट की प्राइस देख हैरान रह जाएंगे आप

दुनिया की कई बड़ी कंपनियों की निगाहें अब स्पेस टूरिज्म पर है। इसी कड़ी में अब लॉन्च होगा स्पेस बैलून। यह स्पेस बैलून कई सुविधाओं से लैस होगा और यात्रियों को घंटों तक अंतरिक्ष के अनोखे और अद्भुत नजारे दिखाएगा। हाल ही में स्पेस पर्सपेक्टिव कंपनी ने अपने इस लग्जरी बैलून की तस्वीरें आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में यह कॉम्पैक्ट बैलून सभी सुविधाओं से लैस नजर आ रहा है। छह घंटे लंबे इस सफर में यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसलिए इसमें बाथरूम तक बनाया गया है।

दुनिया का पहला अंतरिक्ष स्पा

फ्लोरिडा स्थित स्पेस पर्सपेक्टिव कंपनी इस बैलून के निर्माण पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि साल 2024 तक यह स्पेस बैलून यात्रियों के लिए तैयार हो जाएगा और अपनी पहली उड़ान भरेगा। तस्वीरों में यह बैलून किसी लग्जरी होटल रूम की तरह नजर आ रहा है। इसमें यात्रियों के बैठने की लिए लग्जरी चेयर्स हैं, सामान रखने के लिए टेबल, पौधे, यहां तक कि वाई फाई की व्यवस्था भी है। कंपनी का दावा है कि वह सिर्फ स्पेस बैलून लॉन्च नहीं कर रहे, बल्कि यह दुनिया का पहला अंतरिक्ष स्पा है। जिसमें सफर करके यात्री तरोताजा और फ्रेश फील करेंगे।

म्यूजिक के साथ कॉकटेल भी

यह बैलून यात्रियों को अंतरिक्ष के किनारे तक लेकर जाएगा। इसे ‘नेपच्यून’ नाम दिया गया है। यह 100,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर यात्रियों को लेकर जाएगा। अंतरिक्ष के दृश्यों को लोग एंजॉय कर सकें, इसके लिए यहां कॉकटेल, म्यूजिक, रिक्लाइनिंग सीटों के साथ फूड मैन्यू भी दिया जाएगा।
एक समय में अधिकतम आठ लोग इसमें सफर कर सकेंगे। इस शानदार सफर के लिए यात्रियों को प्रति टिकट 125,000 डॉलर यानी करीब साढ़े दस करोड़ रुपए खर्च करने होंगे।

दो घंटे ये जानने के लिए

स्पेस पर्सपेक्टिव ने कहा है कि इस सफर में यात्री पृथ्वी की वक्रता, ‘अंतरिक्ष का कुल कालापन और हमारे वायुमंडल की पतली नीली रेखा’ को साफ तौर पर देख पाएंगे। इसके लिए उन्हें पूरे दो घंटे दिए जाएंगे। स्पेस बैलून का कुल सफर करीब छह घंटे का होगा। पूरे बैलून में ढेर सारी खिड़कियां हैं,जिससे यात्रियों का कोई भी नजारा मिस न हो। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments