Thursday, May 28, 2026
HomeLatest NewsLPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा, वाणिज्यिक सिलेंडर की...

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा, वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में भी 114.5 रुपये की बढ़ोतरी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब भारत में रसोई गैस की कीमतों पर भी देखने को मिला है। सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें सात मार्च से लागू हो गई हैं।

LPG Price Hike: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब भारत में रसोई गैस की कीमतों पर भी देखने को मिला है। सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें सात मार्च से लागू हो गई हैं।

दिल्ली में 913 रुपये हुआ घरेलू सिलेंडर

नई दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में अब गैर-सब्सिडी वाली 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 853 रुपये थी। यानी एक साल से भी कम समय में दूसरी बार घरेलू गैस की कीमत बढ़ाई गई है।

पश्चिम एशिया के संघर्ष का असर

इस उद्योग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेजी आई है। इसी वजह से घरेलू और वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

हालांकि अधिकारियों का यह भी कहना है कि कीमत बढ़ने के बावजूद पड़ोसी देशों की तुलना में भारत में रसोई गैस की कीमत अभी भी कम है।

अन्य शहरों में भी बढ़ीं कीमतें

आईओसी की वेबसाइट के अनुसार मुंबई में गैर-सब्सिडी वाली एलपीजी सिलेंडर की कीमत 912.50 रुपये हो गई है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये हो गई है।

राज्यों में स्थानीय बिक्री कर या वैट की दरों के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगी सब्सिडी

उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन पाने वाले 10 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को साल में 12 बार 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती रहेगी। इससे गरीब परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

वाणिज्यिक सिलेंडर भी हुआ महंगा

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी 114.5 रुपये बढ़ा दी गई है। अब दिल्ली में इसकी कीमत 1,883 रुपये हो गई है। एक मार्च को भी वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में 28 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इस साल अब तक वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कुल 302.50 रुपये की वृद्धि हो चुकी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image