Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsLK Advani News: भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की फिर...

LK Advani News: भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कराया भर्ती

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को मंगलवार को दिल्ली के एक प्रमुख निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.सूत्रों ने बताया कि आडवाणी की हालत स्थिर है.अस्पताल के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि आडवाणी (96) को आज यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है.

जुलाई के पहले हफ्ते में भी इसी अस्पताल में कराया था भर्ती

जुलाई के पहले हफ्ते में भी, आडवाणी को इस अस्पताल में भर्ती किया गया था और 2 दिन चिकित्सकीय देखरेख में रखने के बाद (अस्पताल से) छुट्टी दे दी गई थी.उन्हें न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में रखा गया था.इससे पहले, आडवाणी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया था और वहां रातभर रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image